दुबई से भारत किसने भेजी थी श्रीदेवी की डेड बॉडी?

25 Feb, 2025

Pooja Batra

24 फरवरी साल 2018 का वो मनहूस दिन जब श्री देवी के आकस्मिक निधन ने सभी को हिलाकर रखा दिया था.

18 फरवरी को श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में अपने भांजे की शादी अटेंड करने के लिए गई थीं.

20 फरवरी को बोनी अपनी छोटी बेटी के साथ वापस लौट आए लेकिन फिर 24 के दिन वो श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई गए.

इस बात की जानकारी श्रीदेवी को नहीं थी. वो एक्ट्रेस को डिनर डेट पर जाने कि लिए मनाते हैं.

श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम जाती हैं. वहीं, उनके साथ एक हादसा हो जाता है. और बाथटब में डूबकर उनकी मौत हो जाती है.

आइए आपको बताते हैं कि श्री देवी का शव भारत में भिजवाने के लिए किस शख्स ने मदद की थी.

दुबई से श्रीदेवी की डेड बॉडी भारत भेजने की प्रक्रिया में अशरफ थामारास्सेरी ने अहम भूमिका निभाई थी.

अशरफ थामारास्सेरी केरल के मूल निवासी है. फिलहाल वो अरब अमीरात के अजमान में रहते हैं.

अशरफ एक सोशल वर्कल हैं जो दुबई में रहकर उन लोगों की मदद करते हैं, जिनकी मृत्यु संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होती है

वह अब तक 5,000 से ज्यादा शवों को उनके देश भेजने में मदद कर चुके हैं, जिनमें श्रीदेवी का मामला सबसे चर्चित रहा.

24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल जुमेरा एमिरेट्स टावर्स में हुई थी.

श्रीदेवी का शव ले जाने के लिए दुबई सरकार की अनुमति जरूरी थी, और इस प्रक्रिया में अशरफ थामारास्सेरी ने मदद की.

उन्होंने दुबई में सभी औपचारिकताओं को पूरा करवाने में श्रीदेवी के परिवार की सहायता की. अशरफ ने ही अंतिम रूप से ताबूत को भारत भेजने की मंजूरी दिलवाई.

Thanks For Reading!

Next: ऐश्वर्या राय बड़े आराम से बोल लेती हैं ये 5 भाषाएं

Find Out More