Yuvika-Prince के रिश्ते में हुई थी खटपट...सब भगवान भरोसे छोड़ दिया था
27 Oct, 2025
Shilpi Singh
टीवी एक्टर प्रिंस नरूला और उनकी वाइफ युविका चौधरी छोटे पर्दे के बेहतरीन कपल में से एक हैं
हालांकि पिछले काफी समय से दोनों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए थे, लेकिन अब दोनों की बीच अनबन सुलझ गई है.
ऐसे में अब युविका ने इस बारे में सुनीता आहूजा के व्लॉग में अपने रिश्ते को लेकर बात की है.
वीडियो में सुनीता ने युविका और प्रिंस की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों की खबरों का जिक्र किया. जिस पर एक्ट्रेस ने कहा,'यह एक बुरी नजर थी'
जब आप लोगों की नजरों में इतने ज्यादा आ जाते हैं, तो आपकी एनर्जी बदल जाती है.
युविका ने आगे बताया कि उन्होंने इन समस्याओं का सामना कैसे किया और कहा, 'मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया.'
मैं आध्यात्मिक हो गई और खुद से प्यार करने लगी, जिससे मुझे उन समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिली
बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की प्रेम कहानी लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 9 से शुरू हुई थी.
इस जोड़े ने अक्टूबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए और अक्टूबर 2024 में अपने पहले बच्ची एकलीन का वेलकम किया.
Thanks For Reading!
Next: एक निवाला खाया और बेहोश... सतीश शाह की कैसे हुई मौत?
Find Out More