महाभारत में 16 साल के इस योद्धा ने मचाई थी तबाही, कांपते थे दुश्मन

29 Jan, 2025

Parinay Kumar

महाभारत में एक से बढ़कर एक योद्धा थे, जिन्होंने अपने पराक्रम से सबको चौंका दिया.

युद्ध में एक योद्धा महज 16 साल का था, जिसने अपने पराक्रम से कौरवों की सेना में तबाही मचा दी थी.

वह योद्धा कोई और नहीं, बल्कि अर्जुन और सुभद्रा का पुत्र अभिमन्यु था. उसे देखते ही दुश्मन कांपने लगते थे.

अभिमन्यु ने युद्ध के दौरान कौरव सेना के कई महारथियों को मात दी और मौत के घात उतार दिया.

अभिमन्यु ने अकेले दम पर ही कौरवों की प्रमुख सेना को जख्मी कर दिया था.

युद्ध में अभिमन्यु ने दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण, रुक्मार्थ, बृहदबाला, शल्यपुत्रों, दुष्मनारा समेत कई योद्धाओं को मारा था.

आखिरकार युद्ध के 13वें दिन कौरव सेना के 7 महारथियों ने मिलकर चक्रव्यूह में अभिमन्यु को मार डाला.

Thanks For Reading!

Next: प्याज लहसुन खाना पाप नहीं है, फिर भी प्रेमानंद महाराज ने क्यों किया खाने से मना?

Find Out More