अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त करें सोने-चांदी की शॉपिंग

10 May, 2024

Renu Yadav

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है जो कि इस साल 10 मई 2024 को है.

कहते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और इस दिन उनका पूजन करना शुभ माना जाता है.

इसके साथ ही यदि अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीद जाएं तो घर में सुख—समृद्धि और बरकत आती है.

पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना—चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा.

इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक शॉपिंग का शुभ मुहूर्त है.

आप चाहें तो शाम को 5 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 2 मिनट तक खरीददारी का शुभ मुहूर्त है.

बता दें कि इस दिन सोना-चांदी के अलावा अन्य चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: 10 मई को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा धन लाभ

Find Out More