इस मूलांक के लोग प्यार में फेल, लेकिन शादी में होते हैं एकदम परफेक्ट
15 Jan, 2025
Akarsh Shukla
अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का अपना एक मूलांक और भाग्यांक होता है. आज हम एक खास मूलांक वालों के बारे में बात करेंगे.
किसी की व्यक्ति का मूलांक निकालने बहुत ही आसान है. इसकी गणना उस जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर की जाती है.
उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा. जैसे- 2+4= 6 और 1+5= 6.
सिंगल डिजिट की जन्मतिथि का मूलांक वही रहता है. आज हम आपको मूलांक 3 वालों के बारे में बताने जा रहे हैं.
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा. ऐसे लोगों का स्वभाव काफी अस्थिर होता है.
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के लोगों का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है, जिसे सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है.
अंक ज्योतिष की माने तो मूलांक 3 वालों को प्यार में धोखा मिलने की संभावना अधिक होती है, लेकिन शादी के मामले में ये परफेक्ट होते हैं.
शादी के समय तक मूलांक 3 वाले अधिक मैच्योर हो जाते हैं. साथ ही इनमें रिश्तों को संभालने की क्षमता विकसित हो जाती है.
मूलांक 3 वालों का इंट्रेस्ट और भावनाएं अक्सर बदलती रहती हैं, जिससे रिश्ते में स्थिरता बनाए रखना उनके लिए मुश्किल हो जाता है.
Thanks For Reading!
Next: किसने सिखाई थी गंगा पुत्र भीष्म को शस्त्र विद्या? कौन था पितामह के गुरु
Find Out More