Basant Panchami 2026: 23 या 24 जनवरी, कब है बसंत पंचमी?

10 Jan, 2026

Shilpi Singh

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है.

यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे देवी सरस्वती की पूजा के रूप में भी मनाया जाता है.

मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, विद्या, संगीत और कला की देवी माना जाता है.

मान्यता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से मन शांत होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है.

मां सरस्वती का प्राकट्य माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था, इसलिए इस दिन को उनका जन्मदिन भी माना जाता है. 

बसंत पंचमी की तिथि 23 जनवरी को अर्धरात्रि 2 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी

तिथि का समापन 24 जनवरी 2026 को अर्धरात्रि में 1 बजकर 46 मिनट पर होगा. 

इस दिन सरस्वती पूजा का सबसे शुभ समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.

इस दिन बच्चों की पढ़ाई की शुरुआत, नया काम या व्यवसाय शुरू करना, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन और गृह प्रवेश, जैसे शुभ कार्य करना बहुत अच्छा माना जाता है.

Thanks For Reading!

Next: राजनीति में आने की इच्छा रखने वाले युवाओं को प्रेमानंद महाराज की सलाह

Find Out More