लड्डू गोपाल को स्नान कराने का सबसे शुभ समय क्या है?

28 Dec, 2025

Shilpi Singh

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को लोग घर में स्थापित करते हैं और उनकी नियमित विधि-विधान के साथ पूजा और सेवा करते हैं.

लड्डू गोपाल की सेवा में सबसे मुख्य माना जाता है उन्हें सही समय और नियम के अनुसार स्नान कराना.

ज्योतिष के अनुसार यदि सही समय और विधि से स्नान कराया जाए, तो घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है.

ज्योतिष के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच का समय किसी भी भगवान की पूजा और स्नान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है

यदि यह समय संभव न हो, तो सूर्योदय के बाद भी आप 8 बजे तक लड्डू गोपाल को स्नान करा सकती हैं

कई बार हम अपनी सुविधा को देखते हुए दोपहर 12 बजे के बाद भी लड्डू गोपाल को स्नान कराते हैं

दरअसल ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है क्योंकि यदि आप इस समय स्नान या कोई भी पूजा करती हैं तो वो ईश्वर को स्वीकार्य नहीं होती है

दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक का समय भगवान के स्नान का समय माना जाता है, इसी वजह से इस समय सभी मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं.

लड्डू गोपाल को सुबह स्नान नहीं करा पाई हैं तो आप शाम के 4 से 5 बजे के बीच भी उन्हें स्नान करा सकती हैं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि India.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Thanks For Reading!

Next: क्यों तुलसी पत्ता चबाना माना गया है गलत?

Find Out More