मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान से इनका पूजन किया जाता है.

11 Jul, 2023

Renu Yadav

अभी तक आपने मंदिरों में हनुमान जी साधारण मूर्ति देखी होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मंदिर ऐसा है जहां बूढ़े हनुमान जी विराजते हैं?

यह अद्भुत मंदिर उत्तर प्रदेश के बनारस में चित्रकूट पर स्थित है. इस मंदिर में बूढ़े हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन किया जाता है.

कहते हैं कि यह मूर्ति हजारों साल पुरानी हैं और इससे जुड़ी एक पौराणिक कथा है.

कथा के अनुसार त्रेता युग में ऋषि अत्रिमुनी की तपस्या से मंदाकनी नदी प्रकट हुई थी.

मंदाकनी नदी की गोद से बूढ़े हनुमान जी की यह दुर्लभ प्रतिमा निकली थी.

जिसे चित्रकूट में स्थापित किया गया और कहते हैं कि इसके दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

सबसे अनोखी बात है कि इस मंदिर में हनुमान जी को दिन के तीसरे पहर में भांग का भोग लगाया जाता है.

तीसरे पहर में भोग लगाने की वजह से ही यहां हनुमान जी बूढ़े हनुमान जी के स्वरूप में पूजे जाते हैं.

कहते हैं कि इस मंदिर में यदि कोई भांग का भोग लगाता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Thanks For Reading!

Next: Aaj Ka Rashifal, 11 July: इस राशि वालों का अपने मित्र से अलगाव खत्म होगा, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें

Find Out More