सूर्य ग्रहण के बाद शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, नोट करें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है क्योंकि इसका शुभ—अशुभ प्रभाव हर राशि पर पड़ता है.
साल का पहला सूर्य ग्रहण इस बार चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लगने जा रहा है और इसके बाद नवरात्रि का पूजन आरंभ होगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा. जो कि भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा.
सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है और ग्रहण समाप्त होते ही सूतक भी समाप्त हो जाता है.
इसके बाद 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे जिसकी शुरुआत घटस्थापना के साथ की जाती है.
बता दें कि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसलिए यहां सूतक भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में घटस्थापना में कोई अड़चन नहीं आएगी.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक भी कलश स्थापना की जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: Chanakya Niti: भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, पैसे और इज्जत दोनों होंगे खत्म
Find Out More