Chhath Puja 2025: छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का क्यों होता है इस्तेमाल?

26 Oct, 2025

Shilpi Singh

छठ पूजा में मुख्य रूप से तीन दिनों के लिए मनाया जाता है जिसमें नहाय खाय, खरना और संध्या अर्घ्य प्रमुख हैं

आपको बता दें कि इस पूजा को विधि-विधान के साथ किया जाता है आपको बता दें कि इस पूजा में बांस के सूप का उपयोग किया जाता है

छठ पूजा में बांस से बनी हुई कई सारी चीजों का उपयोग होता है. जैसे कि बांस की टोकरी, सूप, कोनी आदि. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा पर बांस से बना सूप इसका बहुत अधिक महत्व होता है

साथ ही इसका उपयोग सूर्य की पूजा में होता है और इसके बिना पूजा को अधूरा माना जाता है

हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार बांस से पूजा करने से धन और संतान सुख की प्राप्ति होती है.

माना जाता है कि जैसे बांस जल्दी-जल्दी बढ़ता है. वैसे ही इसके इस्तेमाल से संतान के जीवन में भी तेजी से विकास और समृद्धि आती है.

आपको बता दें कि बांस की टोकरी या सूप में पूजन सामग्रियां रखकर छठ पूजा के समय पुरुष अपने सिर पर रखकर इस सूप को घाट तक ले जातें हैं.

मान्यता है कि बांस की बनी वस्तुएं सीधे सूर्य देव तक पहुंच रखती हैं.जब व्रती सूप में प्रसाद लेकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, तो यह सीधे तौर पर सूर्य देव को समर्पित माना जाता है.

इन सभी कारणों की वजह से छठ पूजा में बांस के सूप का उपयोग बहुत अधिक माना जाता है.

Thanks For Reading!

Next: शमशान घाट में क्यों लगाई जाती है भगवान शंकर की मूर्ति? जानिए वजह

Find Out More