Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली की रात करें नारियल का उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद!

19 Oct, 2025

Shilpi Singh

आज छोटी दिवाली है. इस दिन भगवान हनुमान और मां काली का पूजन किया जाता है.

ज्योतिष शास्त्र में छोटी दिवाली के दिन के लिए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. ये उपाय छोटी दिवाली की रात को किए जाते हैं.

रात में किए गए हर सत्कर्म और उपाय का असर पूरे वर्ष तक बना रहता है.

नारियल के कुछ उपाय तो माता लक्ष्मी को अति प्रिय हैं.

दिवाली या दिवाली से पूर्व संध्या यानी छोटी दिवाली पर नारियल के ये उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे धन, सौभाग्य और समृद्धि आती है.

छोटी दिवाली की रात को नारियल पर कुमकुम से तिलक कर फूल चढ़ाकर नारियल की पूजा करें. नारियल को पूजा वाले स्थान पर रखकर छोड़ दें. एक दिन बाद नारियल को तिजोरी में वहां रखें, जहां धन रखा हो.

लाल या पीले कपड़े में नारियल बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होती होती हैं.

इस कार्य को गुप्त तरीके से करें. इसके बाद नारियल को पूजा वाली जगह पर रख दें. इस उपाय को करने घर में धन का आगमन होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. India.com Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Thanks For Reading!

Next: Premanand Maharaj: क्या पूर्वजों की गलती की सजा हमें भोगनी पड़ती है?

Find Out More