घर की इस दिशा में लगाएं क्रिसमस ट्री, दूर होगा वास्तु दोष
ईसाई धर्म में क्रिसमस एक महत्वपूर्ण व बहुत बड़ा त्योहार है. 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस पर्व का सालभर बेसब्री से इंतजार किया जाता है.
इस दिन लोग घरों में क्रिसमस लगाते हैं और उसे अलग-अलग प्रकार की चीजों से सजाते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस ट्री लगाने से कई वास्तु दोष भी दूर हो सकते हैं. लेकिन यह तभी संभव है जब इसे सही दिशा में लगाया जाए.
क्रिसमस ट्री में घंटियां, गुब्बारे आदि से इसे सजाया जाता है. क्रिसमस ट्री को वास्तु में भी बहुत खास माना जाता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से नकारात्मकता दूर होती है. कहते हैं कि यीशू के जन्म के समय उनके माता—पिता को बधाई देने वालों में स्वर्ग के दूत भी शामिल थे. इन्हीं दूतों ने यीशू के जन्म की खुशी में फर के पेड़ को रोशन किया था.
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाया जाए तो बच्चों की उम्र लंबी होती है और मोमबत्ती की रोशनी से घर पर बरकत बनी रहती है.
कई लोग क्रिसमस ट्री को हमेशा अपने घर पर लगाकर रखते हैं. माना जाता है कि इससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है. और वह एक दूसरे का सम्मान भी करते हैं.
वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री को उत्तर दिशा में रखना चाहिए. इसके अलावा उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. इसके साथ ही ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का आकार तिकोना हो.
Thanks For Reading!
Next: रावण की कैद में कितने दिनों तक रहीं माता सीता?
Find Out More