dhanteras 2025

12 Oct, 2025

Shilpi Singh

धनतेरस पर मुख्य द्वार पर दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों की तोरण लगाएं और रंगोली बनाएं

धनतेरस, दीपावली उत्सव की शुरुआत का पहला दिन होता है, जिसे आयु, स्वास्थ्य और धन-संपत्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

धनतेरस पर चांदी, पीतल, तांबा या स्टील की वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है. चांदी लक्ष्मी का प्रतीक है, पीतल और तांबा सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं.

वास्तु के अनुसार धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करता है.

धनतेरस की शाम घर के प्रत्येक कोने में दीपक जलाना चाहिए. खासतौर पर उत्तर, पूर्व और ईशान कोण में दीपक जलाना वास्तु के अनुसार अत्यंत लाभकारी होता है.

घर की तिजोरी या जहां धन-संपत्ति रखी जाती है, उस स्थान को धनतेरस से पहले पूरी तरह साफ कर ले. पूजा घर को भी स्वच्छ करके वहां दीपक और धूप जलाएं

वास्तु के अनुसार धनतेरस के दिन गोमती चक्र, पीली कौड़ी या कमलगट्टा खरीदकर पूजा करने के बाद तिजोरी या पूजाघर में रखना अत्यंत शुभ होता है

धनतेरस पर मुख्य द्वार पर दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों की तोरण लगाएं और रंगोली बनाएं

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर दी गई जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. India.com Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Thanks For Reading!

Next: चाणक्य के 3 मंत्र, जो कम उम्र में बनाएंगे आपको मालामाल

Find Out More