अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
अमावस्या को पितृ अमावस्या भी कहा जाता है और मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है.
आषाढ़ अमावस्या के दिन भी पितरों का तर्पण करना चाहिए. साथ ही इस दिन कुछ चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
कहते हैं कि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है वहां कभी धन-दौलत और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती.
आषाढ़ अमावस्या के दिन अन्न का दान करना शुभ माना गया है. ब्राह्मण और किसी जरूरतमंद को अन्न का दान जरूर करें.
यदि संभव हो तो इस दिन वस्त्र का दान भी करना चाहिए. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं.
आषाढ़ अमावस्या के दिन काले दिन का दान करना भी महत्वपूर्ण माना गया है. इससे शनि दोष के बुरे प्रभाव दूर होते हैं.
आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को छाता व चप्पल का दान करना भी शुभ माना गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: आपके जल्द धनवान बनने का संकेत देते हैं तुलसी के पौधे
Find Out More