गरुड़ पुराण कब और क्यों पढ़ना चाहिए?
गरुड़ पुराण रहस्यों से भरा हुआ है और इसमें उन सभी रहस्यों से पर्दा उठाया गया है जिनके बारे में मनुष्य जीते जी जानना चाहता है.
आमतौर पर गरुड़ पुराण किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद 13 दिनों तक लगातार पढ़ा जाता है.
कहते हैं कि मृत्यु के बाद व्यक्ति की आत्मा 13 दिनों तक अपने घर में रहती है.
ऐसे में जब 13 दिनों तक गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है तो आत्मा का परिवार से मोह खत्म होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
आप चाहें तो ज्ञान अर्जित करने के लिए भी गरुड़ पुराण का पाठ कर सकते हैं. इससे शुद्ध मन से पवित्र होकर पढ़ा जाता है.
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है और कैसे कर्मों की सजा दी जाती है?
मृत्यु से जुड़े बहुत से रहस्यों के बारे में गरुड़ पुराण में बताया गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: रथ सप्तमी के दिन इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव
Find Out More