हनुमान चालीसा पढ़ते समय इन नियमों का रखें ध्यान.

09 Jan, 2024

Renu Yadav

हनुमान चालीसा का पाठ करते समय शुद्धता व पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए. इसलिए पहले पूजा स्थल को स्वच्छ करें.

हनुमान चालीसा का पाठ सुबह या शाम के समय ही करना चाहिए.

हनुमान चालीसा पढ़ते समय साथ में लाल रंग के फूल रखने चाहिए.

साथ ही धूप व दीप जलाकर रखें. इस बात का ध्यान रखें कि दीपक में लाल रंग का धागा होना चाहिए.

हनुमान चालीसा का पाठ पूरा होने के बाद गुड़ व चने का प्रसाद अर्पित करना चाहिए.

इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हनुमान जी को बेसन के लड्डू, बूंदी या मालपुआ का भोग लगाना चाहिए.

हनुमान चालीसा का पाठ हमेशा एक ही वस्त्र पहनकर करना चाहिए.

हनुमान चालीसा पढ़ते समय जिस आसन पर बैठें वह कुश का बना होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: कैसे हुआ नकली कृष्ण का अंत?

Find Out More