हनुमान जी का प्रिय मंत्र कौन सा है? जिनका जाप करने से होती हैं मनोकामनाएं पूरी

14 Jan, 2025

Renu Yadav

हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के जीवन से संकटों को दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

अगर आप भी हनुमान जी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन उनका विधि—विधान से पूजन करें और बजरंगबली के प्रिय मंत्रों का जाप करें.

हनुमान जी का प्रिय मंत्र 'ॐ हं हनुमते नमः' है. मंगलवार के दिन पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप अवश्य करें.

अगर आप किसी मनोकामना से हनुमान जी की अराधना कर रहे हैं तो 'ऊँ तेजसे नमः' मंत्र का जाप करें. इससे मनोकामना पूरी होती है.

हनुमान जी का प्रिय मंत्र 'ऊँ हुँ हुँ हनुमतये फट्' भी है. इसका जाप करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं.

हनुमान जी को प्रसन्न करने के एिल 'ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट' का जाप करना भी फलदायी माना गया है.

हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्रों में से एक 'बजरंग बाण' है. यह 17 श्लोकों का मंत्र है. इसका जाप करने से भय, शत्रुओं, और रोगों से मुक्ति मिलती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: दो माताओं के गर्भ से आधा-आधा जन्मा था महाभारत का ये योद्धा

Find Out More