हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा गया है.
हनुमान अपने भक्तों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
लेकिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा के नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार की शाम को इस विधि से उनका पूजन करें.
शाम के समय मंदिर में एक लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें.
ध्यान रखें मूर्ति की मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए.
इसके बाद घी का दीपक जलाएं.
फिर फिर चमेली के तेल में नारंगी सिंदूर घोलकर हनुमान जी को लगाएं और फिर चांदी का वर्क लगाएं.
इसके बाद हनुमान जी को लाल रंग के फूल अर्पित करें और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
हनुमान जी की आरती करते समय दीपक को 9 बार घुमाना चाहिए.
साथ ही ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करते रहना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: Ank Jyotish: 3 मूलांक के लिए Numerology की जरूरी बातें
Find Out More