हनुमान जी को चोला कब और कैसे चढ़ाया जाता है?

26 Mar, 2024

Renu Yadav

हनुमान जी को चोला चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

लेकिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने की खास विधि होती है जिसके बारे में जातकों को जरूर पता होना चाहिए.

ध्यान रखें कि मंगलवार या शनिवार के दिन ही हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाता है.

चोला चढ़ाते समय सबसे पहले गंगाजल से हनुमान जी का अभिषेक करें और फिर स्वच्छ वस्त्र से साफ करें.

इसके बाद सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर ऊपर से लेकर पैरों तक हनुमान जी प्रतिमा को चढ़ाएं. इसके बाद चांदी की वर्क लगाएं और जनेऊ व वस्त्र अर्पित करें.

इसके बाद 11 या 21 पीपल के पत्ते लें और उन पर सिंदूर से श्रीराम लिखें. फिर माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें.

फिर हनुमान जी को चना, गुड़, मीठा पान, सुपारी अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं.

हनुमान जी को चोला अर्पित करने के बाद उनके समक्ष बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: महाभारत का ये योद्धा अपनी ही सेना का तोड़ता था मनोबल!

Find Out More