हनुमान जी के भोग में क्यों डाला जाता है तुलसी का पत्ता?
मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी का पूजन किया जाता है. इस दिन हनुमान जी को भोग लगाया जाता है.
बजरंगबली को लगाया गया भोग तुलसी के पत्ते के बिना अधूरा माना जाता है. इसके पीछे बेहद ही रोचक कथा छिपी हुई है.
पौराणिक कथा के अनुसार एक हनुमान जी माता सीता से मिलने ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में पहुंचे. उन्होंने वहां जाकर माता सीता से कहा कि मुझे जोरों की भूख लगी है.
फिर माता सीता ने हनुमान जी के लिए अपने हाथों के विभिन्न प्रकार के पकवान व व्यंजन बनाएं और हनुमान जी को खिलाए.
हनुमान जी भोजन करते रहे और आश्रम का सारा अन्न खत्म हो गया लेकिन हनुमान जी की भूख शांत नहीं हुई.
तब भगवान राम ने माता सीता को सुझाव दिया कि हनुमान जी को तुलसी का पत्ता खाने को दें.
जैसे ही सीता जी ने हनुमान जी को तुलसी का पत्ता खिलाया उनकी भूख तुरंत शांत हो गई. कहते हैं कि तभी से हनुमान जी के भोग में तुलसी का पत्ता रखा जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: कर्ण की मृत्यु के बाद कैसे पलट गया था महाभारत युद्ध?
Find Out More