यहां बेड़ियों में बंधे हैं हनुमानजी, जानें क्या है ये रहस्य

28 Sep, 2025

Shilpi Singh

ओडिशा के पुरी धाम में कई मंदिर हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं और इसे बेड़ी हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है.

इसे बेड़ी हनुमान मंदिर इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ हनुमान जी बेड़ियों से बंधे हैं.

ऐसा कहा जाता है कि श्री जगन्नाथ जी के दर्शन पाने के लिए समुद्र देवता ने बार-बार मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया.

इस कोशिश में मंदिर को समुद्र ने 3 बार नुकसान पहुंचाया.

इसलिए, महाप्रभु जगन्नाथ जी ने समुद्र से मंदिर की रक्षा के लिए हनुमानजी को नियुक्त किया था

तब से ही हनुमान जी पुरी नगर के द्वार पर रक्षा करने लगे थे, लेकिन उन्हें भी भगवान जगन्नाथ जी, बलराम जी एवं देवी श्री सुभद्रा जी के दर्शनों की इच्छा होती थी.

ऐसे में हनुमान जी प्रभु के दर्शनों के लिए पुरी नगर में प्रवेश कर जाते थे और ऐसे में समुद्र भी उनके पीछे पीछे नगर में प्रवेश कर जाता था.

इससे ना केवल नगर वासियों को परेशानी होती थी बल्कि मंदिर और शहर को बहुत नुकसान होता था.

इसलिए, भगवान जगन्नाथपुरी ने हनुमान जी को रोकने के लिए उन्हें स्वर्ण की बेड़ी से बांध दिया.

जगन्‍नाथपुरी में सागरतट पर ही बेड़ी हनुमानजी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है

माना जाता है कि इसी जगह पर भगवानजी ने हनुमान जी को बांधा था.

Thanks For Reading!

Next: Vidur Niti: कैसे लोगों से दूर रहने में ही भलाई है?

Find Out More