अगर भिक्षा मांगने आ जाए नागा साधु तो क्या करें?

20 Jan, 2025

Arun Kumar

प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है, जो पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है.

यहां देश भर के साधु-संत भी पहुंच रहे हैं, जिनके रहन-सहन के अलग-अलग तरीकें सभी को हैरान कर रहे हैं.

यहां बड़ी संख्या में नागा साधु भी पहुंचे हैं, जिन्हें अत्याधिक तपस्वी और योगी माना जाता है.

नागा साधुओं को हिंदू धर्म का रक्षक माना जाता है. वह धर्म की रक्षा करते हैं और इसके अलावा तप और साधना में मग्न रहते हैं.

नागा साधु शरीर पर भस्म लगाते हैं और नग्न रहते हैं इसलिए इन्हें नागा साधु कहते हैं.

नागाओं पर कई लेखकों ने रिसर्च कर कई पुस्तकें भी लिखी हैं. ऐसे ही एक लेखक अक्षय गुप्ता ने भी इन पर रिसर्च कर पुस्तक लिखी है.

अक्षय ने एक पॉडकास्ट में बताया कि अगर कोई नागा साधु आपके पास भिक्षा मांगने आ जाए तो उसे अच्छे से अच्छा भोजन कराएं.

उन्हें कहें- बाबा आधा घंटा बैठिए और स्वादिष्ट भोजन बनाकर परोसें. क्योंकि वह एक दिन में सिर्फ 7 ही घरों से भोजन मांगेंगे.

अगर उन 7 घरों से उन्हें भोजन मिल गया तो ठीक वरना वह भूखे ही सो जाएंगे. इसलिए उन्हें भोजना कराना चाहिए.

Thanks For Reading!

Next: द्रौपदी ही नहीं, महाभारत के इन दो योद्धाओं का जन्म भी मां के गर्भ से नहीं हुआ

Find Out More