क्या लड्डू गोपाल को अपने साथ हर जगह ले जाना ठीक है? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज

25 Mar, 2025

Shivani sharma

लड्डू गोपाल की पूजा और सेवा एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है. ऐसा माना जाता है कि लड्डू गोपाल की बच्चे की तरह सेवा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.

इसी वजह से बड़ी संख्सा में लोग घर में लड्डू गोपाल की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनके बाल स्वरूप की पूजा करते हैं.

लेकिन, आज कल देखने को मिल रहा है कि लोग लड्डू गोपाल की सेवा के नाम पर उन्हें जगह-जगह घूमाने ले जाते हैं.

केवल घुमाने ही नहीं, लड्डू गोपाल को टोकरी या डलिया में बैठाकर खरीददारी, मेले और मंदिर में ले जाते हैं.

एक भक्त ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से ये प्रश्न किया था कि अगर वो बाहर जाते हैं ऐसे में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें?

इस पर प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि आप जहां जाएं लड्डू गोपाल को साथ ले जा सकते हैं. खासकर धार्मिक जगह पर. लेकिन उनकी स्वच्छता का ध्यान रखा जाना चाहिए.

अगर किसी कारणवश ठाकुर जी की मूर्ती नहीं ले जा सकते हैं तो उनकी एक तस्वीर ले जाएं और उसकी सेवा करें. तस्वीर के जरिए ठाकुर जी की पूजा होती रहेगी.

प्रेमानंद जी ने कहा कि ठाकुर जी आपकी भावना समझते हैं. जिस तरह आप एक बच्चे की सेवा करते हैं ठाकुर जी की भी करें.

इस बात का भी हमेशा ध्यान रखना चाहिए जिस घर में ठाकुर जी की पूजा होती है वहां शास्त्रों के विरुद्ध आचरण नहीं करना चाहिए.

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार ठाकुर जी को नहलाते वक्त. श्रंगार करते वक्त. भोग लगाते वक्त. दुलार करने वक्त का वीडियो न बनाना चाहिए न पोस्ट करना चाहिए.

Thanks For Reading!

Next: भारत की वो जगहें जहां से रहा है महाभारत के अर्जुन का रिश्ता

Find Out More