जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया हनुमान जी को प्रसन्न करने का तरीका
हनुमान जी का पूजन करने से वह प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं.
तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामभद्राचाय्र जी ने हनुमान जी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए हैं. जिनका पालन करने से हनुमान समेत प्रभु श्रीराम का भी आशीर्वाद मिलेगा.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने बताया कि हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो रोजाना सीताराम हनुमान का कीर्तन करें.
यह कीर्तन बहुत ही शुद्ध है और इसे सुनकर हनुमान जी अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं.
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना रात 9 बजे के बाद सुंदर कांड का पाठ करना चाहिए.
रोजाना रामचरितमानस के पांच दोहे पढ़ें व सुनें. हनुमान जी के समक्ष बैठकर रामचरितमानस के दोहे पढ़ने से वह प्रसन्न होते हैं.
हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: पति से पूछे बिना दान करना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं प्रेमानंद जी?
Find Out More