महाकुंभ में डुबकी से भी नहीं धुलेंगे पाप, जया किशोरी ने बताया क्यों
18 Feb, 2025
Gargi Santosh
साहित्य आजतक 2025 के मंच पर जया किशोरी ने भक्ति, जीवन और माया पर अपने विचार साझा किए.
उन्होंने महाकुंभ में स्नान को लेकर एक जरूरी बात कही. जया किशोरी ने कहा महाकुंभ में डुबकी लगाने से सारे पाप नहीं धुलते.
जया किशोरी ने बताया अनजाने में किए गए पाप गंगा में स्नान से मिट सकते हैं.
लेकिन जानबूझकर किए गए पाप की सजा जरूर मिलती है. उन कर्मों को गंगा भी नहीं धो सकती.
जया किशोरी ने कहा जो भी कर्म हमने किए हैं उनका फल हर किसी को भोगना ही पड़ता है.
वहीं, युवाओं की भक्ति में बढ़ती रुचि पर उन्होंने कहा कि देश आध्यात्म की ओर बढ़ रहा है, जो अच्छा संकेत है.
जया किशोरी ने कहा कि लोग अब खुली मानसिकता के साथ भक्ति को अपना रहे हैं.
इसके अलावा, जया किशोरी ने महाकुंभ में हुए हादसे पर भी दुख जताया.
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ में लोगों को मर्यादा और नियमों का पालन करना चाहिए.
Thanks For Reading!
Next: झूठ बोलने में माहिर होते हैं इस राशि के लोग! हर कोई कर लेता है भरोसा
Find Out More