सांप ही नहीं, सपने में इन चीजों का दिखना भी है कालसर्प दोष का लक्षण
सोते समय सपने आना आम बात है लेकिन कई बार कुछ सपने आते हैं जो कि हमें डरा देते हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ चीजों का दिखना एक खास संकेत होता है.
विशेष तौर पर जब किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष होता है तो उसे सपने में बार-बार सांप दिखाई देते हैं.
लेकिन सांप के अलावा कई और चीजों का सपने में दिखना भी कालसर्प दोष का संकेत देता है. ऐसे में इन सपनों को अनदेखा न करें.
सपने में यदि मृत लोग दिखाई दें और वह आपसे कुछ मांग रहे हैं तो यह भी कालसर्प दोष का ही संकेत है.
यदि सपने में खुद को जल में डूबते हुए देखते हैं या फिर स्वंय के साथ कोई दुर्घना होते हुए देखते हैं इसका मतलब है कि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है.
सपने में ऊंचाई से नीचे गिरना भी कुंडली में कालसर्प दोष होने का ही संकेत है.
कालसर्प दोष होने पर व्यक्ति को हमेशा मृत्यु होने का आभास होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: पति ही नहीं, सास के भी दिल पर राज करती हैं इस मूलांक की लड़कियां
Find Out More