Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं बाल धो सकती हैं क्या? जानें नियम

09 Oct, 2025

Shilpi Singh

करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा, जो सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत विशेष होता है.

ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ पर सिर धोने को लेकर क्या नियम बताए गए हैं.

परंपरा के अनुसार, इस दिन महिलाओं को पानी का प्रयोग करने वाले कामों में संयम बरतने की सलाह दी जाती है.

इसका मुख्य कारण यह है कि व्रत के दौरान शरीर और मन की पवित्रता बनाए रखना आवश्यक होता है.

बाल धोने में पानी का उपयोग और शारीरिक थकान होती है, जो व्रत की पवित्रता में बाधा डाल सकती है.

इसलिए, करवा चौथ के दिन बाल धोना व्रत के दौरान उचित नहीं माना जाता.

यदि बाल धोना अत्यंत आवश्यक हो, तो इसे व्रत समाप्ति के बाद ही किया जाना चाहिए.

पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर चंद्रमा रात 8:13 बजे (अनुमानित समय) उदित होगा. इसी समय विवाहित महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देंगी और अपने व्रत का पारण करेंगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. India.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Thanks For Reading!

Next: Plant Vastu Tips: घर के भीतर भूल से भी न लगाएं ये पौधे, नहीं तो रूठ जाएगा भाग्य

Find Out More