जानिए इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत?

27 Oct, 2023

Renu Yadav

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं.

इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत करती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती है.

करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है.

इस साल यह तिथि 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन पड़ रही है इसलिए 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा.

इस बार करवा चौथ के दिन 100 साल बाद बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है.

पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन मंगल और बुध एक साथ विराजमान होंगे. जिससे बुध आदित्य योग बन रहा है.

पूजा का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.

इसके अलावा शाम को 5 बजकर 36 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 54 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा.

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगा.

Thanks For Reading!

Next: Ank Jyotish Rashifal 27 October: आज किसकी किस्मत चमकेगी, देखें आज का अंक राशिफल

Find Out More