करवा चौथ के दिन यदि कुछ चीजों की शॉपिंग की जाए तो पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और प्यार बढ़ता है.

30 Oct, 2023

Renu Yadav

करवा चौथ का दिन हर सुहागिन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं.

करवा चौथ के दिन बिछिया खरीदना व पहनना शुभ होता है. इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है.

वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा का पौधा बहुत ही शुभ माना गया है और करवा चौथ के दिन इसे घर में लगाना अच्छा होता है.

रजनीगंधा का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए और इसे लगाने से वैवाहिक जीवन में मिठास आती है.

दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो करवा चौथ के दिन घर में मोरपंख जरूर लेकर आएं.

यह मोरपंख बेडरूम में या फिर ऐसी जगह लगाएं जहां पति-पत्नी की नजर पड़े.

चूड़ियां सुहाग की निशानी मानी जाती है और करवा चौथ के दिन कांच की चूड़ियां खरीदना शुभ होता है.

ध्यान रखें कि करवा चौथ के दिन सफेद रंग के कपड़े नहीं खरीदने चाहिए.

करवा चौथ के दिन महिलाओं को चाकू, छुरी, कैंची या किसी भी धारधार वस्तु का उपयोग नहीं करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: Rashifal, 30 October: आज ज़्यादा गुस्सा न करें इस राशि के लोग, जानें अपना राशिफल

Find Out More