इस साल करवा चौथ के भूलकर न पहनें नई चूड़ियां.
करवा चौथ के दिन सुहागिन 16 श्रृंगार करती हैं और इसमें चूड़ियां सबसे महत्वपूर्ण होती हैं.
कांच की चूड़ियां पवित्र होती हैं और एक सुहागिन की निशानी मानी जाती हैं.
करवा चौथ के दिन तैयार होते समय महिलाएं चूड़ियां पहनना नहीं भूलतीं.
लेकिन इस साल करवा चौथ के दिन नई चूड़ियां न पहनें.
क्योंकि करवा चौथ का व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है और इस दिन नई चूड़ियां नहीं पहनी जाती.
कई जगहों पर सुहागिनों के लिए कहावत है, 'मंगल न खोले जूड़ा और बुध न पहनें चूड़ा'
यानि सुहागिन महिलाओं को मंगलवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए और बुधवार के दिन नई चूड़िृयां नहीं पहननी चाहिए.
लेकिन बिना चूड़ियों के करवा चौथ का त्योहार अधूरा है. इसलिए एक दिन पहले ही नई चूड़ियों को कुछ देर के लिए हाथों में पहन लें.
इसके बाद करवा चौथ के दिन वह चूड़ियां पहनी जा सकती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: Rashifal 31 October: इन राशियों को नौकरी में तरक्की का योग, व्यापार में भी फायदा, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें अपनी राशि का हाल
Find Out More