पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं या नहीं?
हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं.
लेकिन कई बार मन में सवाल आता है कि करवा चौथ व्रत के दौरान यदि पीरियड्स हो जाए तो पूजा-पाठ करना चाहिए या नहीं?
बता दें कि धर्म शास्त्रों के अनुसार पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखा जा सकता है.
यदि पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना है तो इस बात का ध्यान रखें कि पूजा-पाठ से जुड़ी किसी चीज को न छूएं.
बल्कि मन ही मन मंत्रों का जाप करें और कथा सुनें.
रात्रि में चांद दिखने तक व्रत के नियमों का पालन करें और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: Mahabharat: दुर्योधन ने गदा युद्ध करने के लिए भीम को ही क्यों चुना?
Find Out More