तिजोरी में रख दें ये फूल, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी की आर्थिक स्थिति खराब है तो उसे तिजोरी में एक खास फूल रखना चाहिए.
अपने घर की तिजोरी में टेसू का फूल रख दें. इस फूल को रखने से पैसों की तंगी दूर होती है.
वास्तु के अनुसार एक सफेद रंग का कपड़ा लें और उसमें टेसू के फूल के साथ एक नारियल बांध दें. फिर इसे तिजोरी में रख दें.
ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलते हैं.
इसके अलावा यदि टेसू का फूल माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाए तो वह प्रसन्न होती हैं और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.
वास्तु शास्त्र में गुड़हल का फूल भी बहुत शुभ माना गया है. इसे तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उन्हें जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कौन-से 2 काम करने से आते हैं अच्छे दिन
Find Out More