सप्ताह में किस दिन की जाती है किस देवता की पूजा?

11 Dec, 2023

Renu Yadav

सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है. इसके अलावा सोमवार के दिन चंद्र देवता का भी पूजन किया जाता है.

मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमान जी को समर्पित है और इनका पूजन करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं.

बुधवार के दिन भगवान गणेश का विधि—विधान से पूजन किया जाता है. गणेश जी की पूजा करने से यश, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती है.

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है. विधि—विधान से पूजन करने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इन्हें धन की देवी कहा जाता है. इनकी पूजा करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है.

शनिवार के दिन न्याय के देवता भगवान शनि देव का पूजा होती है. शनि देव को सरसों का तेल व तिल अर्पित करने से शनि की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव कम होता है.

रविवार के दिन सूर्य देवता की अराधना की जाती है और सूर्य देव को जल अर्पित करने से मान—सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: किस भाषा में बोलता था रावण? क्या आपको है पता

Find Out More