अक्षय तृतीया की रात घर में इन 3 जगहों पर जलाएं दीपक, नहीं होगी पैसों की कमी

29 Apr, 2025

Renu Yadav

अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है और इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य किया जा सकता है.

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन मनाया जाएगा.

इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां धन की कमी नहीं होती.

अक्षय तृतीया की रात यदि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में 3 जगहों पर दीपक जलाया जाए तो सुख—समृद्धि व धन-दौलत आती है.

अक्षय तृतीया की रात घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं.

इसके अलावा अक्षय तृतीया की शाम घर के मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

वहीं अक्षय तृतीया की रात रसोई घर में घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख—समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: रोज बचने वाले जूठे खाने का क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

Find Out More