अमावस्या की रात इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, दौड़ी चली आएंंगी मां लक्ष्मी

24 Jun, 2025

Renu Yadav

पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ अमावस्या 25 जून 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है.

आषाढ़ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना व दान करना बहुत ही शुभ माना गया है.

अगर आप घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं तो आषाढ़ अमावस्या की रात 5 जगहों पर दीपक जरूर जलाएं.

आषाढ़ अमावस्या की शाम को घर के बाहर मां लक्ष्मी के स्वागत में घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसके साथ एक लोटा जल रख दें.

पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए अमावस्या की शाम एक सरसों के ​तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाएं. इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.

अमावस्या की शाम को पूजा करने के बाद एक दीपक पितरों की तस्वीर के सामने भी जलाएं.

आषाढ़ अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दो दीपक जलाएं. पितरों के नाम का दीपक सरसों के तेल में और देवताओं के लिए तिल के तेल का दीपक शुभ होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Find Out More