हिमाचल प्रदेश के इन 10 फेमस मंदिरों के बारे में जानते हैं आप? यहां आपकी हर मनोकामना हो सकती है पूरी
14 Aug, 2023
India.com Hindi News Desk
हिमाचल प्रदेश के इन 10 शिव मंदिरों की बात ही निराली है, आपको भी एक बार दर्शन के लिए अवश्य जाना चाहिए.
बैजनाथ मंदिर (Baijnath Temple) -
एक प्रचलित मान्यता के अनुसार बैजनाथ मंदिर का निर्माण द्वापर युग में पांडवों ने किया था.
काठगढ़ मंदिर (Kathgarh Temple) -
काठगढ़ महादेव का मंदिर विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां शिवलिंग दो भागों में बंटा हैं.
बिजली महादेव मंदिर (Bijli Mahadev Temple) -
भगवान शिव के इस मंदिर में 12 साल में एक बार बिजली गिरती है.
नर्वदेश्वर मंदिर (Narvedeshwar) -
नर्वदेश्वर मंदिर एक प्रचलित शिव मंदिर है.
जटोली शिव मंदिर (Jatoli Shiv Mandir) -
जटोली शिव मंदिर का निर्माण दक्षिण-द्रविड़ शैली में किया गया था.
बिल-कालेश्वर मंदिर (Bil-Kaleshwar Temple) -
इस शिव मंदिर का निर्माण भी 'पांडवों' द्वारा शुरू किया गया था.
सदा शिव मंदिर (Sada Shiv Temple) -
पौराणिक कथाओं के अनुसार, सदा शिव मंदिर में पांडवों के पुरोहित धौम्य ऋषि ने भगवान शिव को आराधना की थी.
पंचवक्त्र मंदिर (Panchvaktra Temple) -
पंचवक्त्र मंदिर पांच सिरों वाले भगवान शिव को समर्पित पूजनीय मंदिर है.
त्रिलोकनाथ मंदिर (Triloknath Temple) -
त्रिलोकनाथ मंदिर में हिंदुओं द्वारा भगवान शिव की पूजा की जाती है वहीं बौद्ध इस मंदिर में आर्य अवलोकीतश्वर की पूजा करते है.
बाबा भूतनाथ मंदिर (Baba Bhootnath Temple) -
बाबा भूतनाथ मंदिर शिव भगवान का बहुत प्रचलित मंदिर है.