धरती से स्वर्ग को लौट रही हैं मां गंगा, वेद-पुराणों में लिखी है तारीख...
अध्यात्म और विज्ञान को एक साथ मिलाकर देखें तो यह भविष्यवाणी सत्य लगती है कि मां गंगा का धरती से लौटने का समय निकट है.
वैज्ञानिकों ने कई बार यह बताया है कि जिस गोमुख ग्लेशियर से मां गंगा की अविरल धारा निकलती है वह विलुप्त होने की कगार पर है.
इसे गंगा के धरती से लुप्त होने का सूचक माना जा रहा है. अब पुराणों में लिखी बातों को देखें तो यह समय गंगा के स्वर्ग वापसी का है.
श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु ने नारद जी को यह बताया था कि गंगा कब स्वर्ग में लौटेंगी.
उन्होंने बताया कि कलयुग के 5000 साल बीत जाने के बाद धरती पर पाप बढ़ जाएंगे और धर्म का लोप होने लगेगा.
मनुष्य के मन-मस्तिष्क में आस्था और भक्ति की जगह लोभ-लालच और वासना बस जाएंगे, भक्ति के नाम पर भी पाखंड का बोलबाला होगा.
तब मां गंगा भी धरतीवासियों से रूठकर स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर लेंगी. तब मनुष्य गंगा में पाप धोने लायक नहीं बचेगा.
गंगा से पहले सरस्वती और पद्मा नदी भी कलयुग का प्रभाव बढ़ने पर धरती से विदा ले ली है और वे विलुप्त होकर स्वर्ग लौट चुकी हैं.
Thanks For Reading!
Next: रावण के 5 अधूरे सपने, अगर हो जाते पूरे तो आज कुछ और ही होती दुनिया
Find Out More