मां लक्ष्मी घर में आने से पहले देती हैं ये 5 संकेत, खुलते हैं धन लाभ के रास्ते

16 Apr, 2025

Renu Yadav

सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है और जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी आर्थिक संकट नहीं आता.

मां लक्ष्मी हर घर में वास नहीं करती और जिस घर में प्रवेश करती हैं वहां पहले ही कुछ संकेत मिल जाते हैं.

जब मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं तब वातावरण में तेल सुगंध फैल जाती है और माहौल बहुत खुशनुमा हो जाता है.

अगर आप घर की छत पर उल्लू दिखाई दे तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है और उनके घर में प्रवेश करने का संकेत देता है.

अगर अचानक आपके पैसे में वृद्धि होने लगे तो यह इस बात का संकेत है घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है.

घर में लगे जेड प्लांट, मनी प्लांट या तुलसी के पौधे अचानक से फलने—फूलने लगे तो समझ जाइए कि मां लक्ष्मी घर में प्रवेश कर चुकी हैं.

घर में अचानक से काली चीटियां दिखाई देने लगे तो यह भी इस बात का संकेत है कि घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: प्रेमानंद जी महाराज के वो शिष्य जो कभी थे आर्मी ऑफिसर

Find Out More