महाकुंभ के आखिरी स्नान में ऐसे करें देवताओं को प्रसन्न, पूरी पूजा विधि जानिए
24 Feb, 2025
Shivendra Rai
प्रयागराज में जारी महाकुंभ का आखिरी स्न्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा.
महाकुंभ में शिवरात्रि के दिन स्नान करने से पहले श्रद्धालुओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
संगम में स्नान करने से पहले अंजुली में गंगाजल लेकर वरुण देव का ध्यान करना चाहिए.
संगम में डुबकी लगाने से पहले मां गंगा, भगवान विष्णु और शिव जी का ध्यान करें.
एक तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें फूल, चंदन और तुलसी का पत्ता डाल लें.
संगम में स्नान करने के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.
संगम में स्नान करने के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, दक्षिणा और गंगाजल दान करें.
स्नान के बाद शिव चालीसा और रामचरित मानस का पाठ करें.
मान्यताओं के अनुसार, इस दिन इन विधियों का पालन करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है. (सभी तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं.)
Thanks For Reading!
Next: अर्जुन की दूसरी शादी पर गुस्से में क्यों आग बबूला हो गई थी द्रौपदी
Find Out More