शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मिलती है भगवान शिव की विशेष कृपा?

26 Feb, 2025

Shivendra Rai

महाशिवरात्रि वह दिन है जब भक्त भोलेनाथ को प्रिय सामग्री चढ़ाकर उन्हें और प्रसन्न कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है.

भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की सालगिरह पर कुछ खास सामग्रियां चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही चढ़ाने से भगवान की विशेष कृपा मिलती है.

प्रदोष काल में गंगाजल, गाय का दूध, दही, शहद एवं चीनी शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए.

इसके बाद शिवलिंग पर इत्र मल-मलकर लगाना चाहिए.

वस्त्र, रोली, भस्म, अक्षत, फूल, बेलपत्र, मौली, अष्टगंध, काला तिल, भांग चढ़ाकर पंचाक्षर मंत्र 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करना चाहिए.

शिव जी को धतूरा, मन्दार का फूल, दूब (या दूर्वा) भी चढ़ाना चाहिए जो उन्हें अत्यन्त प्रिय होता है.

माता पार्वती को सिंदूर, मेहंदी, आलता, चूड़ी, रोली, माला, फूल के साथ इत्र और श्रृंगार के अन्य सामान अर्पण करने चाहिए. (सभी तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं.)

Thanks For Reading!

Next: पैसे को भगवान मानते हैं इस नाम वाले लोग, दिल पत्थर का होता है

Find Out More