मान्यता है कि हनुमान जी का पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट व परेशानियां दूर हो जाती हैं.
जीवन में आ रहे संकटों से छुटकारा भी मिल जाता है.
मंगलवार के दिन अगर नींबू के कुछ उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी चुटकियों में दूर होगी.
अगर आप अपने घर या बिजनेस के मुख्य द्वार पर नींबू और हरी मिर्च टांगते हैं तो बुरी नजर दूर होगी.
वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन नींबू का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है.
ऐसा करने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
लेकिन ध्यान रखें कि नींबू का पेड़ कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए. बल्कि बाहर लगाना चाहिए.
एक नींबू लें और उसे अपने व्यापार या दुकान की चारों दीवारों पर स्पर्श करें. फिर उसके चार टुकड़े कर दें. चारों टुकड़ों को चार अलग-अलग दिशाओं में फेंक दें.
इस उपाय को करने से व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
अगर किसी व्यक्ति को बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही तो उसे एक नींबू और 4 लौंग साथ लेकर हनुमान जी के मंदिर जाना चाहिए.
वहां जाकर हनुमान जी के सामने नींबू के ऊपर लौंग लगाएं और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
इसके बाद नींबू को जब किसी कार्य के लिए जाएं तो अपने साथ ले जाएं. इस उपाय को करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: पितृ पक्ष में नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां
Find Out More