मंगलवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन कुछ चीजों की शॉपिंग करने से हनुमान की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.
मंगलवार के दिन भूलकर भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने पर आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है.
मंगलवार के दिन कांच या कांच से बनी हुई चीजें की भी शॉपिंग नहीं करनी चाहिए. न ही किसी को कांच का सामान उपहार में देना चाहिए. इसकी वजह से आपको धन हानि हो सकती है.
नया घर खरीदने के लिए भी मंगलवार का दिन शुभ नहीं माना गया क्योंकि मंगलवार को भूमिपुत्र मंगलदेव की पूजा की जाती है इसलिए इस दिन खुदाई नहीं करनी चाहिए.
ऐसे में मंगलवार के दिन नया घर खरीदने या भूमि पूजन जैसे कार्यों से बचना ही बेहतर है. इसकी वजह से घर में नकारात्मकता आ सकती है.
मंगलवार के लिए काले रंग के कपड़े खरीदना अशुभ होता है.
मंगलवार के दिन नारंगी और लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है. कहते हैं कि इन रंगों को पहनने से मंगल दोष दूर होता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन श्रृंगार से जुड़ी वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना गया है. कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: घर में भगवान की मूर्ति लगाते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल
Find Out More