जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.
इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन करें.
इस दिन ऐसा कोई काम न करें जिससे बजरंगबली नाराज हों.
खासतौर पर इस दिन कुछ चीजें खरीदने की मनाही होती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन यदि गलती से भी इन चीजों की शॉपिंग करते हैं तो बजरंगबली नाराज होते हैं.
मंगलवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है.
इस दिन कांच या कांच से बनी हुई चीजें की भी शॉपिंग नहीं करनी चाहिए. इसकी वजह से आपको धन हानि हो सकती है.
नया घर खरीदने के लिए मंगलवार का दिन शुभ नहीं माना गया.
मंगलवार के लिए काले रंग के कपड़े खरीदना अशुभ होता है.
मंगलवार को श्रृंगार से जुड़ा सामान खरीदना भी अशुभ होता है. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: Rashifal 26 Sept: नौकरी, व्यापार और सेहत...कैसा रहेगा आपका दिन? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे...
Find Out More