ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें मंगलवार के दिन गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए.

08 Aug, 2023

Renu Yadav

इसकी वजह से हनुमान जी नाराज होते हैं और साथ ही गलत दिन खरीदी गई चीज अशुभ फल देती है.

मंगलवार के दिन भूलकर भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने पर आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है.

मंगलवार के दिन कांच या कांच से बनी हुई चीजें की भी शॉपिंग नहीं करनी चाहिए. न ही किसी को कांच का सामना उपहार में देना चाहिए. क्योंकि इसकी वजह से आपको धन हानि हो सकती है.

नया घर खरीदने के लिए भी मंगलवार का दिन शुभ नहीं माना जाता.

मंगलवार के दिन नया घर खरीदने या भूमि पूजन जैसे कार्यों नहीं करने चाहिए. इसकी वजह से घर में नकारात्मकता आ सकती है.

मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदना अशुभ होता है. इसलिए इस दिन भूलकर भी काले कपड़े न खरीदें.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन श्रृंगार से जुड़ी वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना गया है. कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: बार-बार धोखा दे रही है किस्मत तो मंगलवार के दिन करें ये काम

Find Out More