हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों को संकटों से छुटकारा दिलाते हैं.
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है.
हनुमान जी की पूजा करते समय भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए.
हनुमान जी को दूध से बनी मिठाई से भोग नहीं लगाना चाहिए.
मंगलवार के दिन मांस व मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए. इसकी वजह से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं.
मंगलवार का व्रत रखते हैं तो ध्यान रखें कि इस दिन भोजन में नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए.
इसके अलावा मंगलवार के दिन किसी को उधार भी नहीं देना चाहिए. इस दिन उधार दिए गए पैसे वापस लाना मुश्किल होता है.
हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें.
मंगलवार के दिन पश्चिम और उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए.
इस दिन काले या नीले रंग के वस्त्र भूलकर भी धारण नहीं करने चाहिए.
Thanks For Reading!
Next: Sawan 2023: धनवान बनना चाहते हैं तो सावन में घर लेकर आएं ये 5 चीजें
Find Out More