मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है.

08 Aug, 2023

Renu Yadav

हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं.

हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति को रोग, दोष व भय से मुक्ति मिलती है.

अगर किसी व्यक्ति की किस्मत साथ नहीं दे रही और बार-बार सफलताओं मिल रही है तो मंगलवार के दिन कुछ उपाय अपनाने चाहिए.

किसी काम में बार-बार बाधा आ रही है तो मंगलवार के दिन हनुमान के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और लड्डूओं का भोग लगाएं.

इसके बाद हनुमान चालीसा और हनुमानाष्टक का पाठ करें. इसे लाभकारी माना गया है.

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना जरूर खिलाएं.

यदि किसी को कोई डर या भय सता रहा है तो 11 मंगलवार तक हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: 8 Aug Rashifal: इन दो राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, फिजूलखर्ची से बचें; जानें क्या कहते हैं आपके सितारे...

Find Out More