मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें सिंदूर अर्पित करें.
मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान और लाल फूल अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं.
हनुमान जी का पूजन करने के बाद उन्हें बूंदी या लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए.
हनुमान जी के मंदिर में चमेली का तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है.
मंगलवार के दिन 21 पीपल के पत्ते लाएं और उन पर श्रीराम लिखकर हनुमान जी के गले में पहनाएं. इससे मनोकामना पूरी होती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.
मंगलवार के दिन किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो घर से शहद का सेवन करके निकलें. इससे कार्य में सफलता मिलेगी.
मंगलवार के दिन चाकू, छुरी, कैंची या नेल कटर जैसी नुकीली वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए.
हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन बजरंगबली को गुड़ व चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए.
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा व हनुमानाष्टक का पाठ करना चाहिए.
Thanks For Reading!
Next: मंदिर में जरूर रखनी चाहिए ये 10 चीजें
Find Out More