मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन बजरंगबली का विधि—विधान से पूजन किया जाता है.

07 Nov, 2023

Renu Yadav

मंगलवार के दिन लोग बजरंगबली की कृपा पाने के लिए व्रत भी करते हैं.

अगर आप भी मंगलवार का व्रत या पूजा कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.

मंगलवार के व्रत में भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है.

मंगलवार के दिन पश्चिम, वायव्य और उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए.

यदि यात्रा करना ज्यादा जरूरी है तो घर से गुड़ खाकर निकलें.

मंगलवार के दिन मांस और मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.

मंगलवार के दिन किसी को उधार नहीं देना चाहिए क्योंकि इस दिन दिया गया उधार वापस नहीं आता.

मंगलवार के दिन शु्क्र और शनि से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से उस काम असर उलटा ही पड़ता है.

मंगलवार के दिन कभी भी अपने भाई या मित्र से विवाद नहीं करना चाहिए. इसकी वजह से आपको जीवन भर पछताना पड़ सकता है.

मंगलवार का दिन ब्रह्मचर्य के पालन करने के लिए होता है और इस दिन प्रणय संबंध नहीं बनाने चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: 7 November Ank Jyotish Rashifal: आज किसको बिजनेस प्रॉपर्टी, किसका बढ़ेगा खर्च, देखें सभी अंकों का राशिफल

Find Out More