आइए जानते हैं मां वैष्णो देवी से जुड़ी 10 ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देंगी.
मां वैष्णो देवी भगवान विष्णु के अंश से उत्पन्न हुई हैं और त्रिकूटा पर्वत पर इनका निवास है. इसलिए इन्हें देवी त्रिकूटा भी कहते हैं.
मां वैष्णो देवी के भगवान में स्वयंभू तीन मूर्तियां हैं. जो कि मां काली, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की हैं.
ये तीनों मूर्तियां पिण्डी के रूप में गुफा में विराजित है और इन्हीं को मां वैष्णों देवी कहा जाता है.
मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा की लंबाई 98 फीट है और इस गुफा में एक चबूतरा बना है जिस पर मां विराजमान हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भवन वह स्थान है जहां माता ने भैरवनाथ का वध किया था.
भैरवनाथ का सिर धड़ से अलग होकर तीन किलोमीटर भैरो घाटी में चला गया था जहां भैरव मंदिर स्थित है.
जब भैरवनाथ मां वैष्णो देवी के त्रिकूटा रूप को देखकर उनके पीछे भागा तो माता की रक्षा के लिए हनुमान जी आए.
मां की रक्षा करते समय हनुमान जी को प्यास लगी तो माता ने धनुष से पहाड़ पर बाण चलाकर जलधारा निकाली.
फिर उसी जल से माता ने अपने कैश धोए और गुफा के अंदर 9 महीने तक तपस्या की. इस दौरान हनुमान जी ने गुफा का पहरा दिया.
मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा में हमेशा गंगाजल बहता रहता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: श्री कृष्ण ने अश्वत्थामा को कौन सा श्राप दिया था
Find Out More