इन तारीखों पर जन्में लोगों पर होती है भगवान शिव की असीम कृपा
26 Feb, 2025
Shivani sharma
अंक ज्योतिष की मानें तो इन तीन मूलांक में जन्म लेने वाले लोगों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहेगी.
मूलांक 1 वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहेगा. भगवान शिव की कृपा से आपके कार्यों को सराहना मिलेगी, कोई योजना अटकी हुई है तो वो भी महाशिवरात्रि के बाद पूरी हो सकती है.
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है. ऐसे में इन दिनों में जन्मे सभी लोग शिव जी की कृपा प्राप्त करेंगे.
करियर के लिहाज से भी इन तीनों मूलांक में जन्म लेने वाले लोगों पर भगवान कृष्ण की असीम कृपा बनी रहेगी. जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है.
मूलांक 2 वालों पर शिव जी की कृपा हमेशा ही रहती है, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा भगवान शिव के परम भक्त हैं.
किसी भी माह में 2, 11, 20 और 29 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 2 होता है. ऐसे लोग ऊर्जा से भरे रहेंगे और सही फैसले लेंगे.
मूलांक 8 के स्वामी शनि भी शिव भक्त है। इस मूलांक वाले लोगों को महादेव की असीम कृपा प्राप्त होगी.
मूलांक 8 के लोग अपने व्यक्तित्व में सुधार करने की ओर आप आगे बढ़ेंगे और इसका लाभ भविष्य में आपको होगा.
Thanks For Reading!
Next: Panch Mukhi Rudrakash Ke Fayde: अकाल मृत्यु से बचाने से लेकर जीवन में समृद्धि भी दिलाता है रूद्राक्ष